{"_id":"5fc12dba8ebc3edc1f664eee","slug":"meeting-chamba-news-sml352767016","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवजह कार्यों को लटकाने वाले ठेकेदारों के काम निरस्त करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवजह कार्यों को लटकाने वाले ठेकेदारों के काम निरस्त करने के आदेश
विज्ञापन
उपमंडल भरमौर में आयोजित परियोजना सलाहकार की बैठक की अध्यक्षता करते भरमौर-पांगी विधायक जियालाल क
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। भरमौर में जनजातीय उपयोजना के तहत विकास कार्यों को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। यह बात भरमौर उपमंडल में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक जियालाल कपूर ने कही। उन्होंने कहा कि जनजातीय उपयोजना के तहत भरमौर उपमंडल के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 65 करोड़ 98 लाख रुपये की धनराशि इस वित्तीय वर्ष में व्यय की जा रही है। विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत 67 लाख 63 हजार की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। परियोजना सलाहकार समिति की तिमाही बैठक आरंभ करने से पूर्व, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय पंडित तुलसीराम शर्मा की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में विधायक ने कहा कि उपमंडल में लोक निर्माण विभाग व जलशक्ति विभाग में जिन ठेकेदारों ने बेवजह कार्यों को लटका रखा है। उन्हें संबंधित अधिकारी तुरंत प्रभाव से आवंटित कार्यों को निरस्त करें। उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। लोनिवि के अधिशासी अभियंता द्वारा भरमौर क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों पुलों व भवनों के कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बैठक में जलशक्ति विभाग के अधिकारी ने बताया कि भरमौर क्षेत्र में 13 के करीब पेयजल योजनाओं का कार्य प्रगति पर है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह ने कहा कि फरवरी माह में किसानों बागवानों और पशुपालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उद्यान विभाग द्वारा एम 19 व एम 111 सेब की प्रजाति के रूट स्टॉक बागवानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। विधायक कपूर ने कहा कि सिविल हॉस्पिटल भरमौर में थायराइड व कैंसर के टेस्ट करवाने की मशीन की जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी। वन मंडल अधिकारी सनी वर्मा ने बताया कि भरमौर के हरित आवरण को बढ़ाने के लिए विभागीय कर्मी कार्यरत हैं। 37 हेक्टेयर भूमि पर पौधे रोपित करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।