फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   medical

एमआरआई व सीटी स्कैन मशीन को लेकर एनएचपीसी ने जमा करवाए नौ करोड़

Fri, 03 Apr 2020 08:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
medical
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए एनएचपीसी ने चंबा मेडिकल कॉलेत के सेविंग अकाउंट में नौ करोड़ की धनराशि जमा करवा दी है। एनएचपीसी ने जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के साथ करार किया था कि एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए एनएचपीसी साढ़े दस करोड़ रुपये देगी। इसके चलते एनएचपीसी ने नौ करोड़ मेडिकल कॉलेज के खाते में जमा करवा दिए हैं। जून के अंत तक कॉलेज में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेडिकल कॉलेेज के खाते में पैसे जमा होने के बाद अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेज में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें स्थापित करने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि एनएचपीसी ने मेडिकल कॉलेज के खाते में नौ करोड़ रुपये जमा करवा दिए हैं। अब मशीनों की खरीद को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जून माह तक मेडिकल कॉलेज में एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed