{"_id":"69e3c04f6ca91579bb0aac62","slug":"markets-bustle-with-activity-ahead-of-akshaya-tritiya-chamba-news-c-88-1-ssml1007-180791-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में रही रौनक
Sat, 18 Apr 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
चंबा आभूषण की दुकान में खरीदारी करते लोग।संवाद
चंबा। अक्षय तृतीया को लेकर बाजार एक बार फिर गुलजार है। अबूझ मुहूर्त तिथि होने से अक्षय तृतीया पर सोना और नई वस्तुओं की खरीद शुभ मानी जाती है।
त्योहार को लेकर सराफा कारोबार में काफी रौनक है। सराफा कारोबारी ग्राहकों को तमाम तरह के ऑफर दे रहे हैं। कोई आभूषण बनवाने पर 20 फीसदी की छूट दे रहा है तो कोई सोना-चांदी खरीदने पर उपहार दे रहा है। कारोबारियों ने कहा कि हालांकि चंबा में अक्षय तृतीया को लेकर बहुत कम लोग खरीदारी करने में जुटते हैं लेकिन फिर भी अपनी ओर से पूरी तैयारी करते हैं। सराफा कारोबारी जगदेव ज्वेलर का कहना है कि इस बार हम अक्षय तृतीया पर सोने पर 30 प्रतिशत से ज्यादा की छूट का ऑफर ग्राहकों के लिए लाए हैं। चांदी की ज्वेलरी पर 50 प्रतिशत से ज्यादा कारीगरी शुल्क की छूट दे रहे हैं। अन्य कारोबारियों ने कहा कि अक्षय तृतीया पर कारोबार अच्छा रहा। कारोबारियों का कहना है कि इस समय शादियों का सीजन भी चला हुआ है। इसे लेकर भी दुकानों में रौनक देखने को मिल रही है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अक्षय तृतीया पर शादी समारोह होने के चलते लोग एंटीक आभूषण ज्यादा पसंद करते हैं। संवाद