फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Maize crop washed away in Maura, water entered houses

Chamba News: मौरा में बही मक्की की फसल, घरों में घुसा पानी

Wed, 28 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Maize crop washed away in Maura, water entered houses
चंबा में चुराह की देहरा पंचायत के मौरा में भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त खेत।
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की देहरा पंचायत के मौरा गांव में मंगलवार देर रात हुई बारिश और ओलावृष्टि ने खूब तबाही मचाई। भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में खड़ी मक्की की फसल पूरी तरह से बह गई है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के बाद पानी का तेज बहाव कई ग्रामीणों के घरों में जा घुसा। इससे उनका घरेलू सामान भी खराब हुआ है। कई जगह तो मिट्टी खिसकने से खेतों के किनारे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रेम लाल ने बताया कि मंगलवार देर रात अचानक भारी बारिश और ओले गिरने से उनका पूरा परिवार भयभीत हो गया। सुबह देखा तो पूरा खेत बह चुका था। सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया। प्रभावित ने चुराह प्रशासन से शीघ्र राहत कार्य शुरू करने की मांग की है। चुराह उपमंडल में हुई भारी बारिश के कारण राजकीय मिडल स्कूल धार के खेल मैदान और आंगन में मलबा भर गया है। इस कारण रोजमर्रा की तरह बुधवार को स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों समेत स्टाफ को काफी दिक्कत हुई। देहरा पंचायत के प्रधान चैन लाल ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूल परिसर में आसपास की पहाड़ियों से बहकर आए मलबे ने मैदान और आंगन को पूरी तरह पाट दिया है। इससे न केवल बच्चों के खेलने की जगह प्रभावित हुई है, बल्कि स्कूल की दैनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से जल्द स्कूल परिसर से मलबा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed