Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Machinery reached Marthalu while restoring the true holdings

Chamba News: सचे जोत बहाल करते हुए मर्थालू पहुंची मशीनरी

Thu, 08 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Machinery reached Marthalu while restoring the true holdings
सचे जोत बहाल करते हुए मर्थालू पहुंची मशीनरी
विज्ञापन

40 फुट ऊंचे बर्फ के पहाड़ को काट कर बनाई जाएगी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। घाटी की तरफ से सचे जोत को बहाल करते हुए लोक निर्माण विभाग की मशीनरी वीरवार को मर्थालू ग्लेशियर पहुंची। यहां पर 40 फुट ऊंचे बर्फ के पहाड़ बने हुए हैं। इन पहाड़ों को काटते हुए विभाग की मशीनरी आगे का रास्ता बनाने में जुटी है। वहीं, चंबा की तरफ से विभाग की मशीनरी धरंतरू पहुंच गई है। वीरवार को मौसम खराब होने के कारण सचे जोत की बहाली का कार्य रोकना पड़ा। सचे जोत में बारिश होने से मौसम काफी खराब हो गया। चारों तरफ धुंध छा गई। मशीनों को लेकर कर्मचारी सुरक्षित स्थान पहुंचे। हालांकि, मौसम साफ होने पर उन्होंने दोबारा बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि चंबा और पांगी की तरफ से आठ मशीनों को सचे जोत बहाल करने के लिए लगाया गया है। मर्थालू ग्लेशियर को पार करके बहाली का कार्य आगे बढ़ेगा। 30 मई तक सचे जोत को हर हाल में बहाल करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed