फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   loss to hotaliers due to corona

महामारी ने तोड़ी पर्यटन कारोबारियों की कमर

Tue, 18 May 2021 07:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
loss to hotaliers due to corona
डलहौजी (चंबा)। कोरोना महामारी ने पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटन व्यवसाय की कमर तोड़ कर रख दी है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग लगातार दूसरे वर्ष भी इस त्रास्दी के चलते खासे चिंतित हैं। गौरतलब है कि डलहौजी पूरी तरह से पर्यटन व्यवसाय पर निर्भर है। यहां पर चाहे दुकानदार हों या टैक्सी चालक, हर किसी का चूल्हा पर्यटन व्यवसाय पर निर्भर करता है। यहां पर कोरोना महामारी के कारण पर्यटन व्यवसाय को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यहां का पर्यटन व्यवसाय पिछले वर्ष 2020 में भी कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया था। पिछले वर्ष दिसंबर में कोरोना की रफ्तार थम जाने से डलहौजी में पर्यटन व्यवसायियों को 2021 में अच्छे पर्यटन व्यवसाय की उम्मीद जगी थी। इस वर्ष की शुरुआत में आने वाले पर्यटन सीजन को लेकर फरवरी से होटलों की मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य भी शुरू कर दिया था। लेकिन, मार्च में कोरोना की दूसरी लहर ने फिर से यहां के पर्यटन व्यवसाय की कमर तोड़ दी। जहां इन दिनों डलहौजी पर्यटकों की भीड़ से सराबोर रहता था और होटलों में सौ प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रहती थी वहीं, अब लगातार दूसरे वर्ष भी हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

पर्यटन से जुड़े टैक्सी चालक भी परेशान हैं। उन्हें बैंकों की किस्तें निकालना कठिन हो गया है। कोरोना की दूसरी लहर ने यहां पर्यटन से जुड़े लोगों की नींद उड़ा दी है। डलहौजी में सभी होटल और रेस्टोरेंट बिना पर्यटकों के बंद पड़े हुए हैं। डलहौजी में पर्यटन व्यवसायी अमन महिंद्रू और दीपक गंडोत्रा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते डलहौजी में पर्यटन व्यवसाय को दूसरे साल भी जोरदार झटका लगा है। पर्यटन व्यवसाय को डलहौजी में करोड़ों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि डलहौजी में कई लोग पर्यटन व्यवसाय से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। उधर, होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कर्ण मोंगा का कहना है कि इस साल भी कोरोना की मार से होटल कारोबारियों को करोड़ों की चपत लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed