{"_id":"6aaacd74edc1a6dcac0a69d3","slug":"loss-of-five-lakh-rupees-in-bharni-fire-incident-home-reduced-to-ashes-chamba-news-c-88-1-ssml1004-196926-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरनी अग्निकांड में पांच लाख का नुकसान, राख में बदला आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरनी अग्निकांड में पांच लाख का नुकसान, राख में बदला आशियाना
Wed, 16 Sep 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तैयार की नुकसान की रिपोर्ट
प्रशासन ने प्रभावित परिवार को पांच हजार रुपये नकद, तिरपाल और कंबल दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत चरड़ा के भरनी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
पटवारी ने प्रभावित परिवार के नुकसान का आकलन कर करीब पांच लाख रुपये की रिपोर्ट तैयार की है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को तत्काल राहत के तौर पर पांच हजार रुपये नकद, दो तिरपाल और तीन कंबल प्रदान किए।
प्रभावित परिवार के अनुसार आग में मकान के भीतर रखा घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। इसमें पांच चारपाई, स्टील के बॉक्स, लकड़ी का संदूक, पांच पतीले, 20 कंबल, 20 चादरें, 15 रजाइयां, दो मोबाइल फोन, सोने के आभूषण और करीब छह लाख रुपये की नकदी शामिल है। आग में कपड़े, बिस्तर और अनाज भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे भरनी गांव में अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा मकान जलकर मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में साभो पत्नी स्वर्गीय जुमु का परिवार प्रभावित हुआ है।
घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार चुराह आशीष ठाकुर ने बताया कि आग से मकान को हुए नुकसान का अनुमानित आकलन पांच लाख रुपये किया गया है। प्रभावित परिवार को पांच हजार रुपये नकद, दो तिरपाल और तीन कंबल सहायता स्वरूप दिए गए हैं।