फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Local people are allowed to collect dry wood from the forest.

Chamba News: स्थानीय लोगों को जंगल से सूखी लकड़ी लेने की अनुमति

Mon, 15 Dec 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Local people are allowed to collect dry wood from the forest.
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को वन विभाग ने सर्दी के मौसम में जलाने के लिए ईंधन की लकड़ी जंगल से इकट्ठा करने की अनुमति दी है। स्थानीय लोग अपने साथ लगते जंगल में सूखी लकड़ी को घर ले जा सकते हैं। वन मंडल अधिकारी रवि गुलेरिया ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकार में लोगों को यह सुविधा दी गई है। साथ ही लोगों से यह भी अपील की गई है कि वे अवैध कटान और शिकार करने वालों पर भी अपनी निगरानी रखें। जहां पर उन्हें ऐसी गतिविधि की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। इससे वन काटूओं और शिकारियों पर कार्रवाई करने में भी आसानी होगी। उन्होंने लोगों को यह भी कहा कि सूर्यास्त के बाद जंगल से लकड़ी लेकर न जाएं। दिन के समय ही लकड़ी को ले जाने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed