{"_id":"5eece0548ebc3e42f66d777d","slug":"light-chamba-news-sml3360583120","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार के चार गांवों को जगमग करेगी ईको टूरिज्म सोसायटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार के चार गांवों को जगमग करेगी ईको टूरिज्म सोसायटी
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार को लॉकडाउन में रमणीक व सुंदर बनाने के लिए शुक्रवार को ईको टूरिज्म की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभागीय अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता सीसीएफ वाइल्ड लाइफ नॉर्थ जोन धर्मशाला प्रदीप ठाकुर ने की। उन्होंने सोसायटी द्वारा किए गए पिछले कार्यों का भी ब्यौरा लिया। साथ ही आगामी दिशा निर्देश जारी किए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अक्तूबर माह में अगर पर्यटक सीजन शुरू होता है तो खज्जियार व लक्कडमंडी में बने बैरियर को वन्य प्राणी विभाग स्वयं चलाएगा। मौजूदा समय में इन बैरियरों को ठेकेदारों को दिया गया है। लेकिन विभाग अब इन बैरियरों को अपने अधीन करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया गया कि खज्जियार के चार गांवों को ईको टूरिज्म सोसायटी स्ट्रीट लाइटें लगाकर जगमग करेगी। इन गांवों में भटली, खज्जियार, रोता व लाड़ी के नाम शामिल हैं। जहां पर सोसायटी की तरफ से पांच-पांच स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा बैठक में खज्जियार में वाहनों के लिए बन रही पार्किंग निर्माण कार्य को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही खज्जियार झील मैदान के प्रवेश द्वार पर तीन कूलर लगाए जा रहे हैं। ईको टूरिज्म सोसायटी की ओर से पांच लाख रुपये से खज्जियार के श्मशानघाट का शेड बनाया गया है। बैठक में डीएफओ निशांत मंढ़ोत्रा, डीएफओ वाइल्ड लाइफ राजीव कुमार, एसीएफ संजीव कुमार, डिप्टी रेंजर राज कुमार, भाजपा मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देसराज, खज्जियार प्रधान पूजा देवी, सदस्य जर्म सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।