{"_id":"677577e6a04fa1894809872d","slug":"life-not-back-on-track-even-after-six-days-of-snowfall-and-rain-chamba-news-c-88-1-ssml1004-140893-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बर्फबारी और बारिश के छह दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बर्फबारी और बारिश के छह दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटी जिंदगी
Wed, 01 Jan 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
चंबा में बर्फबारी के बाद मार्ग बहाल हाेने पर भरमौर बस अड्डे पर खड़ी परिवहन निगम की बस और अन्य व
चंबा। जिला में बर्फबारी और बारिश के छह दिन बाद भी हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाए हैं। चार माह बाद हुई बर्फबारी ने विभागों और प्रशासन की पोल भी खोल कर रख दी है। जिसका प्रमाण यह है कि 47 पेयजल योजनाएं अभी प्रभावित पड़ी हैं और 50 गांवों में अभी अंधेरा पसरा हुआ है। वहीं, 22 मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई है। जिस वजह से लोगों विशेषकर दिहाड़ीदार लोगाें को रोजाना मीलों का बर्फ पर चलकर आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की मुसीबतें बढ़ी हैं। प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को सुचारु करवाने को लेकर विभिन्न टीमें डटी होने की बात कह कर अपना पक्ष रखा जा रहा है।
बर्फबारी के कारण जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी में हालात बहुत खराब हुए हैं। बर्फबारी और बारिश से जनजातीय क्षेत्र भरमौर में 47 पेयजल योजनाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बर्फबारी और बारिश के बाद होने वाले भूस्खलन से जगह-जगह पर पेयजल लाइनें टूटने की वजह से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्र पांगी में 22 मार्गों और भरमौर में दो मार्ग यातायात के लिए बंद पड़े हुए हैं। मार्गाें के बंद होने की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और मैनपावर मार्गों को बहाल करने के कार्य में जुटी हुई हैं। इसके अलावा जिले के 50 गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। जिस वजह से लोग विशेषकर मरीजों और बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण राकेश कुमार, कपिल कुमार, हरीश चंद, अशोक कुमार और प्रमोद कुमार ने बताया कि बिजली के बिलों की समय पर अदायगी न होने पर बोर्ड प्रबंधन उनके कनेक्शन काटने को निर्देश जारी कर देता है। लेकिन, बीते छह दिनों से क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है और व्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं लौट पाई है।
पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करने में विभागीय टीमें डटी हुई हैं। जल्द ही व्यवस्थाओं को सुचारु होने की उम्मीद है। मुकेश रेपसवाल, उपायुक्त चंबा