फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   landsliding on Chamba-Jot Road

चंबा-जोत मार्ग पर भूस्खलन, पांच घंटे यातायात ठप

Mon, 19 Apr 2021 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
landsliding on Chamba-Jot Road
रूखेला नाला के पास पहाड़ी दरकने से बंद पड़े चंबा-जोत मार्ग से पत्थरों के उपर से गुजरते लोग। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। चंबा-जोत मार्ग भूस्खलन की वजह से पांच घंटे यातायात के लिए बाधित रहा। सोमवार सुबह करीब आठ बजे चंबा-जोत मार्ग पर रखैला नाला के पास भूस्खलन हो गया। गनीमत रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उस समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर नहीं था अन्यथा भूस्खलन की चपेट में आने से जानमाल का नुकसान हो सकता था। मार्ग बंद होने की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते चंबा और जोत की तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ऐसे में अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकलने वाले लोग रिस्क लेते हुए मलबे और पत्थरों के ढेर से क्रॉस होकर दूसरे छोर तक पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं, वाहनों को चुवाड़ी सहित अन्य स्टेशनों में जाने के लिए वाया बनीखेत होकर जाना पड़ा। वहीं, मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की ओर से मशीनरी और मजदूरों की टीम मौके पर भेजी गई। मजदूरों और जेसीबी की मदद से बंद मार्ग को खोलने का कार्य शुरू किया गया। सोमवार दोपहर के समय मार्ग यातायात के लिए बहाल हो पाया। इसके बाद चंबा-जोत मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बारिश के बाद अब पहाड़ दरकना शुरू हो गए हैं। चंबा-जोत मार्ग बंद होने से खासकर जिला मुख्यालय का रुख करने वाले लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हुई। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने कहा कि भूस्खलन की वजह से सड़क बंद हो गई थी, जिसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed