फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lack of parks and community halls became an election issue in the Panchayat elections.

Chamba News: पंचायत चुनाव में पार्क और सामुदायिक भवन का अभाव बना चुनावी मुद्दा

Thu, 28 May 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 28 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Lack of parks and community halls became an election issue in the Panchayat elections.
संतोष कुमारी बगवाड़ा - फोटो : चौबेजोत के पास हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस।
अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बगवाड़ा के लोगों में चुनावों के दौरान मिले आश्वासनों के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर रोष है। पंचायती राज चुनाव में बगवाड़ा पंचायत में मूलभूत सुविधाओं की कमी अब चुनावी मुद्दा बन चुकी है।
विज्ञापन

सामुदायिक भवन निर्माण, बच्चों के लिए पार्क और खेल मैदान तथा बौहण और समलेड़ा के गहरी गांव तक सड़क सुविधा की मांग जोर-शोर से उठाई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इन समस्याओं के समाधान के लिए केवल आश्वासन ही मिलते रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

पंचायत मुख्यालय बगवाड़ा में आज तक कोई सामुदायिक भवन नहीं बन पाया है। इसके चलते गांव में विवाह, सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें और अन्य सार्वजनिक आयोजन खुले आसमान के नीचे करने को मजबूरी बनी हुई है। बरसात और खराब मौसम के दौरान लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---




पंचायत में सामुदायिक भवन का निर्माण बेहद जरूरी है। गांव में शादी-विवाह या अन्य सार्वजनिक आयोजन करने के लिए लोगों के पास कोई उचित स्थान नहीं है। यदि सामुदायिक भवन बनता है तो इससे पूरे क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। -संजीव चंदेल, निवासी बगवाड़ा


महिलाओं के कार्यक्रम, सामाजिक बैठकों और पंचायत स्तर के आयोजनों के लिए भवन का होना जरूरी है। जनप्रतिनिधियों को इस मांग को प्राथमिकता देनी चाहिए। बौहण और समलेड़ा के गहरी गांव के लोग आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। -संतोष कुमारी, निवासी बगवाड़ा

बौहण और समलेड़ा दोनों गांव बगवाड़ा की मुख्य सड़क से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। सड़क न होने के कारण बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। -ऋषव चंदेल, बौहण


क्षेत्र में बच्चों के लिए पार्क और खेल मैदान होना जरूरी है। बच्चों के खेलने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है, जिससे युवाओं और बच्चों की खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। पार्क और मैदान विकसित होने चाहिएं। -चमन लाल, निवासी डबोह

संतोष कुमारी बगवाड़ा

संतोष कुमारी बगवाड़ा- फोटो : चौबेजोत के पास हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस।

संतोष कुमारी बगवाड़ा

संतोष कुमारी बगवाड़ा- फोटो : चौबेजोत के पास हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस।

संतोष कुमारी बगवाड़ा

संतोष कुमारी बगवाड़ा- फोटो : चौबेजोत के पास हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article