फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kids Camp Chuwari's volleyball team emerged as the winner.

Chamba News: किड्स कैंप चुवाड़ी की वॉलीबाल टीम बनी विजेता

Wed, 16 Sep 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 16 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Kids Camp Chuwari's volleyball team emerged as the winner.
खो-खो में मन्नत और सक्षम सिंह का जिला स्तर के लिए चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समोट में आयोजित भटियात जोन अंडर-19 स्कूल टूर्नामेंट में किड्स कैंप पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी की वॉलीबाल टीम ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
कप्तान आशुतोष शर्मा की अगुवाई में टीम ने सभी मुकाबले जीतकर खिताब हासिल किया। विजेता टीम में चक्षित सिंह, सूर्यांश, वीरेन, अरुण, कुलभूषण, शिवम, दक्षित और अंशुमान शामिल रहे।
विज्ञापन

इसी प्रतियोगिता में विद्यालय को खो-खो में भी सफलता मिली। मन्नत और सक्षम सिंह का जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इससे विद्यालय परिवार में खुशी है। इससे पहले इसी वर्ष अंडर-14 प्रतियोगिता में विद्यालय की खो-खो टीम उपविजेता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों और जिला स्तर के लिए चयनित मन्नत व सक्षम सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed