{"_id":"66ec5495bf8dd82431065726","slug":"kidi-defeated-host-sarol-school-in-kabaddi-chamba-news-c-88-1-cmb1003-133505-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कबड्डी में कीड़ी ने मेजबान सरोल स्कूल को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कबड्डी में कीड़ी ने मेजबान सरोल स्कूल को दी शिकस्त
Thu, 19 Sep 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल कोहाल और सिढ़कुड के बीच हुआ।
मैच में कोहाल की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और खिताबी मुकाबले में सिढ़कुंड को शिकस्त दी। कबड्डी के फाइनल में कीड़ी और मेजबान स्कूल सरोल की छात्राएं पहुंचीं। मैच में कीड़ी की टीम ने मेजबान सरोल स्कूल की छात्राओं को शिकस्त दी। यह जानकारी सरोल स्कूल के प्रधानाचार्य मंगलेश शर्मा ने दी। बताया कि चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। समापन समारोह में एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे और विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। बताया कि इस प्रतियोगिता में 17 स्कूलों की 175 छात्राएं भाग ले रही हैं। बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के अध्यापक मौजूद रहे।
--