फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khatra buses, batteries old, engines unable to start in cold

Chamba News: खटारा बसें, बैटरियां पुरानी, ठंड में स्टार्ट नहीं हो पा रहे इंजन

Thu, 12 Dec 2024 11:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Dec 2024 11:15 AM IST
विज्ञापन
Khatra buses, batteries old, engines unable to start in cold
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा डिपो की बसों में इन दिनों ठंड के चलते तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। हाल ही में जिले में ठंड के बढ़ने के कारण पांच बसों के खराब होने के मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं का मुख्य कारण पुरानी बैटरियों को बताया जा रहा है। जिनकी वजह से इंजन स्टार्ट नहीं हो पा रहा है। एचआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार ठंड के कारण बैटरियों की क्षमता में कमी आ जाती है। इससे बसें सही समय पर शुरू नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन


विशेष रूप से चंबा की जिन बसों में पुरानी बैटरियां लगी हैं, उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बीते 10 दिन में पांच बसें ठंड के कारण कहीं न कहीं रुक गई हैं। इसके बाद स्टार्ट नहीं हो पाई है। ऐसे मामले विशेषकर भरमौर, पांगी, सलूणी और चंबा में आ रहे हैं। इतना ही नहीं, सुबह के समय भी बसों को स्टार्ट होने में काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन

चंबा डिपो में पहले ही बसों की कमी चल रही है। ऐसे में ठंड से खटारा बसें अब स्टार्ट तक नहीं हो रही है, जो हो रही है वो बीच रास्ते में ही हांफ रही हैं। स्थानीय निवासी और यात्रियों ने समस्या पर चिंता जताई है और मांग की है कि निगम प्रबंधन जल्द ही इन बसों की बैटरियों को बदलें, ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड की वजह से बसों के स्टार्ट न होने के मामले आए है। जिसका कारण पुरानी बैटरियां हैं। एक दो दिन के भीतर नई बैटरियां पहुंच जाएंगी।
शुगल सिंह, डीडीएम, एचआरटीसी चंबा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed