फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khajjiar to Lakkarmandi road will be restored for big vehicles

Chamba News: बड़े वाहनों के लिए बहाल होगा खज्जियार से लक्कड़मंडी मार्ग

Thu, 02 Jan 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Khajjiar to Lakkarmandi road will be restored for big vehicles
डलहौजी के लक्कड़मंडी मार्ग को बहाल करने में जुटी मशीन। संवाद
डलहौजी (चंबा)। खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग बड़े वाहनों के लिए शुक्रवार को बहाल होगा। 12 किलोमीटर के भाग में कई ऐसे नाले हैं। जहां पर पानी जमने से फिसलन बढ़ रही है। इसके समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से कैल्शियम क्लोराइड फेंका जा रहा है। इससे ठोस बर्फ नम होकर वहां से हटाई जा रही है। वीरवार को छह किलोमीटर से अधिक भाग पर फिसलन वाले सभी स्थानों पर बर्फ हटाकर बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता सुगम बना दिया है। जबकि बचे हुए छह किमी पर बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाने के लिए विभागीय कर्मी देर शाम तक वहां डटे रहे। शुक्रवार को खज्जियार से लक्कड़मंडी तक बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने के लिए विभाग ने लक्ष्य रखा है। हालांकि छोटे वाहनों की आवाजाही बुधवार को शुरू करवा दी गई थी। लेकिन, नाले वाले स्थानों पर फिसलन ज्यादा होने से हादसा होने का खतरा अधिक था। इसके चलते वीरवार को विभाग ने उन सभी स्थानों पर कैल्शियम क्लोराइड का छिड़काव किया।
विज्ञापन


खज्जियार से लक्कड़मंडी तक भले ही लोक निर्माण विभाग ने यातायात के लिए बहाल कर दिया हो। लेकिन पर्यटकों को इस मार्ग का लाभ तब तक नहीं मिल सकता। जब तक डलहौजी से लक्कड़मंडी मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बहाल नहीं हो जाता। यह मार्ग बीआरओ की तरफ से बहाल किया जाता है। लेकिन, वहां पर अभी तक सड़क पर इतनी फिसलन है कि वाहनों की आवाजाही खतरनाक हो सकती है। इसलिए डलहौजी से खज्जियार पर्यटकों की आवाजाही शुरू करने से पहले प्रशासन को यह मार्ग सुरक्षित रूप से यातायात के लिए बहाल करवाना होगा।
विज्ञापन


खज्जियार से लक्कड़मंडी तक बड़े वाहनों की आवाजाही शु्क्रवार को बहाल की जाएगी। मार्ग पर फिसलन वाले स्थानों पर कैल्शियम क्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है। लक्कड़मंडी से डलहौजी तक सड़क की बहाली ग्रिफ की ओर से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुश, सहायक अभियंता, लोनिवि मंडल डलहौजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed