{"_id":"67ed18eb7217c9d4310b274c","slug":"khajjiar-panjiara-road-closed-people-troubled-chamba-news-c-88-1-ssml1006-147507-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खज्जियार-पंजियारा सड़क बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खज्जियार-पंजियारा सड़क बंद, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार-पंजियारा सड़क बंद, लोग परेशान
दो माह पहले बारिश से हो गई है क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में रहने वाले लोगों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दो माह से खज्जियार से पंजियारा को जाने वाली सड़क बंद है। इसको बहाल करने के लिए कोई भी विभाग आगे नहीं आ रहा है। विधायक निधि से बनी इस सड़क को दो माह पहले भारी बारिश के कारण नुकसान पहुंचा था। पंजियारा के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। यहां से वाहनों को लेकर जाना मुश्किल है। इसके चलते लोगों को वहां से पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
स्थानीय निवासी महिंद्र, राकेश कुमार, जितेंद्र, रोहित, अनूप और विवेक ने बताया कि खज्जियार से पंजियारा को जाने वाली सड़क यातायात के लिए बंद होने से तीन गांवों में रहने वाली 300 की आबादी परेशान है। कहा कि पंजियारा, गोठलू और लिंडी बेई गांव के लोग अपनी आजीविका कमाने के लिए रोजाना झील मैदान खज्जियार पहुंचते हैं। इसके लिए उन्हें तीन किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त सड़क को शीघ्र दुरुस्त करवाकर स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाई जाए।