{"_id":"6725086c0f1db553080456a9","slug":"khaggal-kuhal-work-from-khargat-to-trangada-pending-for-four-months-chamba-news-c-88-1-cmb1002-136239-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चार महीने से लटका खरगट से त्रंगड़ा तक खग्गल कूहल का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चार महीने से लटका खरगट से त्रंगड़ा तक खग्गल कूहल का काम
Fri, 01 Nov 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। खरगट से लेकर त्रंगड़ा तक खग्गल कूहल का काम चार महीने से बंद है। दो वर्ष पहले यह काम शुरू हुआ था। इसके लिए साढ़े चार करोड़ का बजट जारी कर ठेकेदार को यह कार्य सौंपा था, लेकिन आज तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि वर्तमान में फसलों की कटाई हो गई।
ऐसे में खेत खाली पड़े हैै। अधर पर लटका कूहल का कार्य अगर शुरू हो जाता है तो किसानों को भविष्य में फसल की बिजाई के लिए आसानी होगी। अन्यथा कूहल के काम से उनकी फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
--
दो साल पहले इस कूहल का काम चला है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। कूहल का काम लटकने से उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे खेत सूखे पड़ रहे हैं। - मदन लाल
विज्ञापन
--
एक तरफ बारिश नहीं हो रही है, जिससे फसलों की की सिंचाई नहीं हो रही है। दूसरी तरफ कुहल का काम चार महीने से लटका है। अभी लोगों के खेत खाली है। कार्य शुरू हो जाता है तो उन्हें पानी की चिंता नहीं सताएगी। - बिक्रम सिंह
--
खग्गल कूहल के निर्माण के लिए विभाग ने साढ़े चार करोड़ का बजट जारी किया था, लेकिन इस कूहल को बनाने में दो साल से अधिक समय बीत गया है, लेकिन आज दिन तक पूरा नहीं हुआ है। - दौलत राम
--
क्षेत्र के अधिकांश लोग खेती बाड़ी पर निर्भर रहते हैं। लेकिन, खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए पानी न होने से उनकी परेशानी काफी बढ़ गई है। ठेकेदार की ओर से कूहल का काम शुरू कर खत्म करना चाहिए। - माधो राम
--
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि दो तीन दिन के भीतर यह काम शुरू करवा दिया जाएगा।

01जेएनडी08: जानकारी देते हुए चुनाव कमेटी में शामिल वीरेंद्र प्रधान व अन्य आढ़ती। संवाद