फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kanishk, a promising student from Dalhousie, secured admission to IIT.

Chamba News: डलहौजी के होनहार छात्र कनिष्क ने पाया आईआईटी में प्रवेश

Sun, 14 Jun 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kanishk, a promising student from Dalhousie, secured admission to IIT.
डलहौजी। पर्यटन नगरी डलहौजी के छात्र कनिष्क ने कठिन परिश्रम और लग्न से प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ में प्रवेश प्राप्त किया है। जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद कनिष्क को आईआईटी रोपड़ में मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है। कनिष्क ने दसवीं की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय बनीखेत से उत्तीर्ण की। 12वीं की पढ़ाई डलहौजी पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए चंडीगढ़ में कोचिंग ली।
विज्ञापन

कनिष्क के पिता मनमहेश पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं जबकि माता दीपमाला केंद्रीय विद्यालय बकलोह में अध्यापिका हैं। परिवार में शिक्षा और सामाजिक सरोकारों का वातावरण रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव कनिष्क की सफलता में भी दिखाई देता है। सफलता का श्रेय कनिष्क ने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर अभ्यास को दिया है। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, लक्ष्य के प्रति समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed