फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kanha in the basket, Rama consumed on the body, Lord Shiva did Tandav

Chamba News: टोकरी में कान्हा, शरीर पर भस्म रमा भगवान शिव ने किया तांडव

Thu, 07 Sep 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kanha in the basket, Rama consumed on the body, Lord Shiva did Tandav
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य पर चंबा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नन्हें कान्हा को टोकरी में उठाकर शहर का भ्रमण करवाया गया। विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी निकाली गईं।
शोभायात्रा के दौरान शिव तांडव नृत्य दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें कलाकार शरीर में भस्म रमाकर और भगवान शंकर की वेशभूषा पहनकर तांडव नृत्य करता नजर आया। उसने नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा गले में मुंड की माला पहनकर काली माता के रूप में भी कलाकार नजर आए। शोभायात्रा में श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में कलाकार लीलाएं करते नजर आए।
विज्ञापन


शोभायात्रा जब नगर के बीचाेबीच पहुंची तो चौक में मटका भी फोड़ा गया। इसमें नन्हें कान्हा ने हवा में लटकी दही और माखन से भरी हांंडी को डंडे से फोड़ा। शोभायात्रा जुलाहकड़ी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से निकली। यह भरमौर चौक से होते हुए नगर में पहुंची। शोभायात्रा नगर का भ्रमण करते हुए वापस जुलाहकड़ी मंदिर पहुंची। स्थानीय महिलाएं शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान करतीं नजर आईं। शोभायात्रा में विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और सदर विधायक नीरज नैयर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

प्रवीण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed