फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   kalaamb bolero bike collision one died

बोलेरो-बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत

Wed, 16 Oct 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
kalaamb bolero bike collision one died
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कालाअंब पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही मां व बहन अस्पताल परिसर में बेसुध हो गईं। मृतक परिवार में इकलौता चिराग था और घर की जिम्मेदारियों में अपने बुजुर्ग पिता का हाथ बंटा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर खैरी के समीप सुबह करीब साढ़े 11 बजे बोलेरो और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय इमरान खान पुत्र मुजीद खान निवासी त्रिलोकपुर बाइक पर कालाअंब की ओर आ रहा था। खैरी के समीप पहुंचते ही कालाअंब से त्रिलोकपुर की ओर जा रही बोलेरो नंबर एचपी 71-2864 ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में इमरान खान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के तुरंत बाद कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। कालाअंब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed