फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Joint Secretary inspected PM Shri School Banikhet

Chamba News: संयुक्त सचिव ने पीएमश्री स्कूल बनीखेत का निरीक्षण

Sun, 01 Mar 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Mar 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Joint Secretary inspected PM Shri School Banikhet
बनीखेत (चंबा)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत का भारत सरकार के राजस्व एवं संयुक्त सचिव एसके झा ने निरीक्षण किया। इस दौरान भावना शर्मा झा, प्रोटोकॉल अधिकारी प्रधान, नोडल अधिकारी रोहित शर्मा एवं प्रधानाचार्य वंदना मौजूद रहीं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने तिलक, कार्ड और बैज के माध्यम से आगंतुकों का अभिनंदन किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारियों ने रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया और गणित प्रयोगशाला में नवाचार आधारित शिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली। कंप्यूटर लैब, व्यावसायिक शिक्षा कक्ष और भाषा प्रयोगशाला में डिजिटल संसाधनों व कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यों की सराहना की गई। पुस्तकालय में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की गई। सीएमपी कक्ष में प्राथमिक वर्गों के लिए अपनाई गई अभिनव शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया गया। निरीक्षण दल ने विद्यालय में स्वच्छता, अभिलेख संधारण एवं शैक्षणिक गुणवत्ता पर संतोष जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed