फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jeep falls into ditch, pedestrian killed, four injured including two passengers

Chamba News: जीप खाई में गिरी, चपेट में आए राहगीर की मौत, दो सवारों समेत चार घायल

Sun, 22 Dec 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Dec 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Jeep falls into ditch, pedestrian killed, four injured including two passengers
चंबा में छतराड़ी-लूणा मार्ग पर ढांक से गिरने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।संवाद
धरवाला (चंबा)। जिला चंबा के लूणा-छतराड़ी मार्ग पर एक जीप खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जीप की चपेट में आए एक राहगीर की मौत हो गई। हादसे में जीप में सवार दो लोगों के साथ दो राहगीर भी घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल हुए दोनों राहगीर टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं, जबकि दो घायल सवारों का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान विकास कुमार 22 पुत्र अंबिया राम निवासी निवासी लूणा के रूप में हुई है। घायलों की पहचान चालक संतोष कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी छतराड़ी, रंजीत पुत्र सुनिया राम निवासी गांव बसोली (जम्मू), रिंकू पुत्र विष्णु राम निवासी गांव तरेला डाकघर औहरा और सुभाष कुमार पुत्र रावत निवासी गांव थल्ला डाकघर औहरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संतोष कुमार और रणजीत जीप में सवार थे, जो कि छतराड़ी में राशन डिपो के आटे की सप्लाई देकर वापस लूणा लौट रहे थे। चचियां मोड़ के पास अचानक जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। जीप खाई में पलटते हुए सीधे चंबा-भरमौर एनएच में जा गिरी। इस दौरान वहां से पैदल गुजर रहे विकास कुमार, रिंकू और सुभाष कुमार जीप की चपेट में आ गए। इससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। जीप के खाई में गिरने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकाला निजी वाहनों के जरिये उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से विकास कुमार, रिंकू और सुभाष कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इनमें रास्ते में विकास कुमार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चश्मदीदों और घायलों के बयान कलमबद्ध किए। वहीं, घटनास्थल में जाकर निरीक्षण किया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। इस दौरान एनएच पर खड़े ट्रक की छत से जीप टकरा गई। गनीमत यह रही ट्रक में उस समय कोई सवार नहीं था। इतना ही नहीं, एनएच से जा रहे तीन अन्य लोग भी जीप की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।
लूणा-छतराड़ी मार्ग पर जीप दुर्घटना में एक की मौत और चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed