फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jam on Khajjiar-Dalhousie road for three and a half hours

Chamba News: खज्जियार-डलहौजी मार्ग पर साढ़े तीन घंटे लगा रहा जाम

Sat, 08 Apr 2023 09:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 08 Apr 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
Jam on Khajjiar-Dalhousie road for three and a half hours
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार-डलहौजी सड़क पर 300 मीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। दोपहर 12:00 से लेकर 3:30 बजे तक पर्यटकों की गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। इसके चलते सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सैलानियों का आधा दिन जाम में ही बर्बाद हो गया। पौने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो पुलिस कर्मियों ने जाम को बहाल करके सैलानियों को राहत प्रदान की। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में विदेशी पर्यटक गाड़ियां लेकर खज्जियार पहुंचे लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण काफी दिक्कतें हुईं। स्थानीय लोगों राज कुमार, पृथी चंद, कृष कुमार, चमन लाल, रोशन लाल और सुरेश कुमार ने बताया कि पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। सैकड़ों की संख्या में सैलानियों की गाड़ियां खज्जियार पहुंच रही हैं। ट्रैफिक पुलिस कम होने की वजह से पर्यटकों को घंटों तक जाम में फंसना पड़ रहा है। उन्होंने एसपी से ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed