{"_id":"65e44b8f7bc1a8dc110ebafc","slug":"iti-hotel-found-hanging-from-bungalow-in-quarter-chamba-news-c-88-1-ssml1006-119664-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: क्वार्टर में फंदे से लटका मिला आईटीआई प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: क्वार्टर में फंदे से लटका मिला आईटीआई प्रशिक्षु
विज्ञापन
क्वार्टर में फंदे से लटका मिला आईटीआई प्रशिक्षु
कई बार फोन करने पर नहीं मिला जवाब
दरवाजा तोड़ने पर फंदे पर लटका मिला युवक
पुलिस ने शव का मेडिकल कॉलेज में करवाया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सलूणी से आईटीआई करने आए युवक ने क्वार्टर में फंदा लगा लिया। घटनास्थल पर किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिलने से पुलिस को युवक की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस उसके मोबाइल के आखिरी कॉल डिटेल से लेकर अन्य सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जिससे उसकी मौत के कारणों का पता चल सके। मृतक की पहचान दिव्यांश (18) निवासी गांव भालसु डाकघर डांड के रूप में हुई है जो चंबा आईटीआई में पढ़ाई कर रहा था। पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास वह किराये के कमरे में रह रहा था। शनिवार शाम को जब उसके घरवाले उसे मोबाइल फोन कर रहे थे तो उसका नंबर कोई नहीं उठा रहा था। कई बार फोन करने के बावजूद जब उसने फोन नहीं उठाया तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। इसको लेकर उन्होंने उसके क्वार्टर के मालिक को फोन किया। जब क्वार्टर मालिक ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर पहुंचते ही युवक फंदे पर झूल रहा था। इससे पहले कि उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सकता, उसकी दम घुटने से मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। रविवार को पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।