फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Issue of non-starting of bus service raised in District Council meeting

Chamba News: जिला परिषद की बैठक में उठा बस सेवा शुरू न होने का मुद्दा

Thu, 03 Oct 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 03 Oct 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Issue of non-starting of bus service raised in District Council meeting
चंबा। लोगों की समस्याएं और मांगों को पूरा करने के लिए भले ही जिला परिषद सदस्यों की बैठकें होती हैं, मगर बैठकों के बाद भी ग्रामीणों की मांगें पूरी नहीं हो पा रही हैं। ऐसा ही मामला जिला परिषद वार्ड करवाल में सामने आया है।
विज्ञापन

पिछले दो साल से ग्रामीण चंबा-अथेड़ वाया अंद्राल बस सेवा शुरू होने की राह ताक रहे हैं, लेकिन अभी तक यह बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करा पड़ रहा है। बैठक में बताया गया कि निगम की एक बस चंबा से अथेड़ रूट पर दौड़ रही है। इस बस का अंद्राल क्षेत्र के ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया कि निगम की ओर से अगर एक और बस चलाई जाती है तो इससे सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों में अमर सिंह, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, राज कुमार ने कहा कि वे पिछले दो साल से जिला परिषद सदस्य के जरिये यह मांग उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया है। ऐसे में उन्हें खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि इस बस सेवा को जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन

आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि निगम इसके लिए प्रयास कर रहा है। संसाधनों की कमी के चलते देरी हो रही है। निगम की ओर से एक बस चंबा से अथेड़ रूट पर नियमित तौर पर भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed