फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Involve retired officers in drug prevention committees to combat drug abuse.

Chamba News: नशा निवारण समितियों में रिटायर्ड अफसरों को जोड़ करें नशे पर चोट

Mon, 12 Jan 2026 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Involve retired officers in drug prevention committees to combat drug abuse.
चंबा। जिले में सोमवार को एनकार्ड समिति की जिला स्तरीय बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। इस वर्चुअल बैठक में उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए की वे अपने-अपने क्षेत्र में गठित नशा निवारण समितियां को मजबूत करने के लिए इनमें पुलिस और पंचायती राज विभाग से रिटायर्ड अफसरों और कर्मचारियों को शामिल करें। इससे ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में भी नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम कारगर सिद्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

बैठक में समाज को नशा मुक्त बनाने और नशा तस्करी की रोकथाम की दिशा में पुलिस, स्वास्थ्य और राज्य कर एवं आबकारी विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों व कार्य प्रगति के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन में जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और नशा तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ निरंतर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

कड़े कदम उठाएं, ताकि शलेला बाड़ी जैसी घटना

उपायुक्त ने हाल ही में तीसा उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत शलेला बाड़ी में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति से चरस जब्त किए जाने की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों और पंचायत प्रधान शलेला बाड़ी द्वारा किए गए झगड़े और दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नशा तस्करी के दोषियों की 17 संपत्तियों की निशानदेही : एसपी

बैठक में एसपी विजय सकलानी ने बताया कि जिले में एनडीपीसी एक्ट के तहत नशा तस्करी के दोषी व्यक्तियों की 17 संपत्तियों को लिंक किया गया था और उनकी निशानदेही पूर्ण करने के उपरांत यह पाया गया कि तीन संपत्तियों पर अवैध कब्जा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2020 से अब तक जिले के सात सरकारी कर्मचारियों को एनडीपीसी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया था, जिनमें से तीन व्यक्तियों को उनकी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दो व्यक्ति अभी न्यायिक हिरासत में है और दो व्यक्ति सेवारत हैं। जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2024 में 85, 2025 में 101 और 2026 में अब तक आठ मामले दर्ज किए गए हैं। जनवरी 2026 में दर्ज किए गए आठ मामलों के तहत तीन व्यक्तियों से 2.521 किलोग्राम चरस और सात लोगों से 58.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed