फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Instead of repairing the railing, it was closed with barbed wire.

Chamba News: मरम्मत की जगह कंटीले तार से बंद कर दी रेलिंग

Wed, 17 Dec 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Dec 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Instead of repairing the railing, it was closed with barbed wire.
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल में की सुंदरता को ग्रहण लगाने वाली टूटी-फूटी रेलिंग को दुरुस्त करने के बजाय वन्य प्राणी विभाग ने कंटीले तार लगाकर उसे बंद कर दिया है। अब कोई भी पर्यटक झील के पास से मछलियों को नहीं देख पाएगा और न ही सेल्फी लेने के लिए इस रेलिंग के ऊपर चढ़ पाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने विभाग के इस कदम की काफी निंदा की है। लोगों का कहना है कि मियाड़ी गला और लक्कड़मंडी बेरियर की नीलामी से वन्य प्राणी विभाग हर वर्ष करोडों रुपये कमाता है। उस पैसे का इस्तेमाल यहां पर्यटकों को बेहतर सेवाएं देने में होना चाहिए। इतना ही नहीं, खज्जियार में पार्किंग के नाम पर भी पर्यटकों के वाहनों का शुल्क लिया जाता है। भले ही उन्हें पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह मिले या नहीं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी शेर सिंह, योगराज, प्रेम सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मनीष, सूरज, विशाल और सन्नी ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं। उनके प्रयासों को सरकारी विभाग धरातल पर सार्थक नहीं होने दे रहे। ऐसे ही चलता रहा तो मिनी स्विट्जरलैंड बस नाम तक ही रह जाएगा, यहां पर्यटकों की चहलकदमी खत्म हो जाएगी। इसके लिए पूरी तरह से वन्य प्राणी विभाग ही जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलिंग की मरम्मत के लिए बजट नहीं है। इसके चलते उसे कंटीले तारों से बंद किया गया है। अशोक कुमार, रेंजर वन्य प्राणी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed