फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Inspection of three sites for the market sub-yard in Bharmour

Chamba News: भरमौर में मार्केट सब यार्ड के लिए तीन स्थलों का निरीक्षण

Wed, 29 Jul 2026 04:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 29 Jul 2026 04:39 AM IST
विज्ञापन
Inspection of three sites for the market sub-yard in Bharmour
भरमौर (चंबा)। भरमौर में प्रस्तावित मार्केट सब यार्ड के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ तीन संभावित स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम भरमौर, कृषि एवं उद्यान विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड और राजस्व विभाग के अधिकारियों के अलावा ग्राम पंचायत खणी के प्रधान हरनाम सिंह पठानिया, सेब उत्पादक एवं किसान संघ के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समिति अब तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं का अध्ययन कर मार्केट सब यार्ड के लिए सबसे उपयुक्त स्थल का चयन करेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले खड़ामुख में मार्केट सब यार्ड स्थापित करने का प्रयास किया गया था लेकिन तकनीकी और व्यावहारिक कारणों से योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। प्रस्तावित सब यार्ड बनने से क्षेत्र के किसानों और बागवानों को अपनी उपज के विपणन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ उचित मूल्य मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed