फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Inspection conducted in Pakkatala for construction of school building

Chamba News: स्कूल भवन के निर्माण के लिए पक्काटाला में किया निरीक्षण

Wed, 27 Nov 2024 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Nov 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Inspection conducted in Pakkatala for construction of school building
चंबा। चंबा शहर के समीप स्थित पक्काटाला मोहल्ला में एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती की अगुआई में एक संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने यहां स्थित लोक निर्माण विभाग की पुरानी बिल्डिंग का निरीक्षण किया, जिसे अब डिस्मेंटल (तोड़ना) करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जल्द ही भवन से संबंधित रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि डिस्मेंटल का कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके। यह खाली स्थान अब राजकीय उच्च पाठशाला पक्काटाला की नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए उपयोग किया जाएगा। वर्तमान में पक्काटाला के स्कूल के पास अपना भवन नहीं है और इसका संचालन नगर परिषद के स्लाटर हाउस से हो रहा है।
विज्ञापन

इस नए भवन के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की जमीन अब शिक्षा विभाग के नाम कर दी गई है। एसडीएम ने पक्काटाला में चल रहे सीमेंट स्प्रे के कार्य का भी निरीक्षण किया, जो क्षेत्र में सड़क मरम्मत और साफ-सफाई की प्रक्रिया का हिस्सा है। नए स्कूल भवन के निर्माण से यहां पढ़ाई करने वाले 27 विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्कूल की मुख्याध्यापिका रेणू टंडन और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने और छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। उधर, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने बताया कि पक्काटाला में स्कूल भवन के निर्माण को लेकर भूमि का निरीक्षण किया है। पुरानी बिल्डिंग को डिस्मेंटल किया जाएगा, जिसके लिए रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed