फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Injured in car accident on Siyur-Lahra contact dies in Tanda

Chamba News: सियुर-लाहरा संपर्क पर कार दुर्घटना में घायल ने टांडा में तोड़ दिया दम

Fri, 26 Apr 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 26 Apr 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Injured in car accident on Siyur-Lahra contact dies in Tanda
चंबा। सियुर-लाहरा संपर्क मार्ग पर हुई कार दुर्घटना में घायल तीसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया है। इस दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान तीसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही तीसा थाना की टीम टांडा के लिए रवाना हो गई। टांडा में शव को पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक की पहचान कुलदीप पुत्र भागमल निवासी गांव ढल्ला के रूप में हुई है। वह बीते शनिवार को एक शादी समारोह में शरीक होकर कार में सवार होकर लौट रहे थे। उनके साथ दो अन्य लोग भी कार में सवार थे। जैसे ही कार लरेड़ नाले के पास पहुंची तो चालक का कार पर नियंत्रण बिगड़ गया। इससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप गंभीर रूप से इस दुर्घटना में घायल हुए थे। चंबा में डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के उपरांत सीधे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन गहरे जख्मों के कारण शुक्रवार को उनकी भी मौत हो गई। अब इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कार में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed