फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Information about eye and ear diseases was given to Asha workers.

Chamba News: आशा वर्करों को दी आंख-कान के रोगों की जानकारी

Fri, 27 Feb 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Information about eye and ear diseases was given to Asha workers.
चंबा के समोट में प्र​शि​क्षिण ​शिविर के बाद आशा कार्यकर्ता।स्रोत जागरूक पाठक
बनीखेत (चंबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनीखेत में आशा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

शिविर में खंड समोट की 39 आशा कार्यकर्ताओं को आंख, मुंह, नाक, कान, गले के रोगों और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के बारे में प्रशिक्षित किया। बताया गया कि नेत्र रोग आंखों को प्रभावित करने वाले विकार हैं। ये धुंधली दृष्टि से लेकर अंधेपन का कारण बन सकते हैं। प्रमुख रोगों में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा काला मोतिया, डायबिटिक रेटिनोपैथी,और कंजंक्टिवाइटिस शामिल हैंं। इनके मुख्य कारण संक्रमण, उम्र, आनुवंशिकी और मधुमेह हैं। पौष्टिक आहार और नियमित जांच से इनका बचाव संभव है। शिविर में सीपीआर से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर हेल्थ सुपरवाइजर वकील चंद एवं अश्वनी ठाकुर, फीमेल हेल्थ वर्कर सुप्रिया पटियाल तथा प्रियंका ने आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण लेने वाली सभी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed