फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   illigal falling tree case in chamba

लॉक डाउन के दौरान वन काटुओं ने जंगलो में देवदार के पेडों पर चलाई कुल्हाड़ी

Thu, 09 Apr 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
illigal falling tree case in chamba
चंबा। लॉक डाउन के दौरान जंगलों में पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। डाडरा वन बीट में अवैध कटाने के बाद अब चंबा के भालका और कडेड वन बीट में आठ देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने का मामला सामने आया है। वन विभाग ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। जबकि तीन पेड़ों की लकड़ी बरामद की है। भालका, कुपाहड़ा और चंगाड़ी के जंगलों से लोग पेड़ों को काटकर लकड़ी ले गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला चंबा मंडल के भालका और कडेड वन बीट का है। यहां पर वन विभाग को अवैध कटान की सूचना मिली थी। इसके बाद विभाग की टीम जांच के लिए जंगल में पहुंची। यहां पता चला कि आरोपी जंगल में गिरे आठ देवदार के पेड़ों को काटकर ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने तीन पेड़ों की लकड़ी बरामद कर ली है जबकि पांच पेड़ों की लकड़ी तलाशी जा रही है।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने वीरवार को चंबा थाना में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। इससे पहले डाडरा वन बीट में भी अवैध कटान मामला सामने आया था। वन काटुओं ने यहां देवदार और तोश पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी थी। यहां विभाग ने 59 देवदार के स्लीपर बरामद किए थे। यह एक व्यक्ति के घर से बरामद हुए। इसके मामले में भी वन विभाग ने पुलिस थाना चंबा में एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ निशांत मंढोत्रा ने बताया कि दोनों वन बीट में अवैध कटान का मामला सामने आया है। विभाग ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। तीन पेड़ो की लकड़ी बरामद कर ली है जबकि अन्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed