फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If you get any information related to Chitta, inform the police immediately: DSP

चिट्टे संबंधी सूचना मिलती है तो तुंरत पुलिस को बताएं : डीएसपी

Thu, 19 Feb 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
If you get any information related to Chitta, inform the police immediately: DSP
सलूणी (चंबा)। लोक निर्माण विभाग सलूणी के विश्राम गृह में वीरवार को टैक्सी यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने चालकों से कहा कि चिट्टे और अन्य नशे संबंधी उनको अगर सूचना मिलती है तो वे तुंरत पुलिस को बताएं।
विज्ञापन

साथ ही कोई भी व्यक्ति नशा करके गाड़ी न चलाता दिखे, इसकी भी सूचना दें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कोई भी निजी गाड़ियां सवारियां लेकर न जाएं, यदि कोई ऐसा करता है तो पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाएं। टैक्सी यूनियन और निजी बस के मालिक के बीच विवाद को लेकर भी पूछताछ की जाएगी। सभी टैक्सी चालक यातायात के नियमों का पालन करें। इस बैठक में एसएचओ जगवीर सिंह, एएसआई यशपाल, नवीन, टैक्सी यूनियन के प्रधान राजेश कुमार, देस राज, सुभाष कुमार, ओमप्रकाश लेख राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed