फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If electricity bills are not paid within 15 days, connections of 400 consumers will be disconnected.

Chamba News: बिजली बिल 15 दिन में नहीं भरा तो कटेंगे 400 उपभोक्ताओं के कनेक्शन

Sun, 04 Jan 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 04 Jan 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
If electricity bills are not paid within 15 days, connections of 400 consumers will be disconnected.
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल में विद्युत बोर्ड ने बिजली का बिल न भरने वालों उपभोक्ताओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने 400 उपभोक्ताओं को डिफाॅल्टर घोषित कर नोटिस जारी किए हैं। ये उपभोक्ता अगर 15 दिन में बिल नहीं भरेंगे तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इन उपभोक्ताओं के पास बोर्ड की 15.82 लाख रुपये की राशि फंसी है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के एसडीओ तीसा अमर चंद ने बताया कि 400 उपभोक्ताओं में से सरकारी विभागों पर छह लाख रुपये का बिल लंबित है। हालांकि एक लाख रुपये की रिकवरी अब तक जा चुकी है। शेष राशि की अदायगी के लिए अब उपभोक्ताओं को 15 दिन का समय दिया है। उन्होंने बताया कि बार-बार अपील और चेतावनी के बावजूद कई उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इससे बोर्ड को नुकसान उठाना पड़ रहा था। ऐसे में अब सख्ती जरूरी हो गई है। तय समय सीमा के भीतर बकाया राशि जमा नहीं करवाने पर संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed