{"_id":"614b54f08ebc3e002a50ce12","slug":"if-clean-drinking-water-is-not-given-then-we-will-perform-with-empty-utensils-chamba-news-sml3847839192","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ पेयजल न दिया तो खाली बर्तनों के साथ करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ पेयजल न दिया तो खाली बर्तनों के साथ करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
इंडनाला स्थित प्राकृतिक जलस्रोत से लाए गए पानी के लिए बनाया स्टोरेज टैंक।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ग्राम पंचायत कियाणी के दो गांवों में मिट्टीयुक्त पानी की सप्लाई की जा रही है। गंदे पानी की सप्लाई होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को इंडनाला स्थित प्राकृतिक जलस्रोत से पानी की सप्लाई की जा रही है।
वहीं, स्टोरेज टैंकों को भी खुला छोड़ दिया गया है। ग्रामीण डेढ़ माह से मिट्टीयुक्त पानी का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसके बारे में सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवा दी है। ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग को साफ चेताया है कि जल्द ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं करवाया गया तो वे विवश होकर पानी के बिलों की अदायगी करना बंद कर देंगे। साथ ही खाली बर्तनों के साथ उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की रहेगी।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत कियाणी के ऊपरी और निचली कियाणी गांवों की 500 लोगों की आबादी को इंडनाला से पानी की सप्लाई बिना फिल्टर के ही की जा रही है। इससे पानी के साथ मिट्टी भी लोगों के घरों तक पहुंच रही है। पंचायत प्रधान सरिता, उपप्रधान सुरजीत सहित ग्रामीणों महबूब, विनय, मनी, जय जरयाल, अनवर, पंकज, संजीव कुमार, सुमित कुमार आदि ने बताया कि गांवों में मिट्टीयुक्त पानी की सप्लाई होने से उन्हें पीने और मवेशियों को पिलाने के लिए गाड़ी के माध्यम से या दो किमी का पैदल सफर तय कर प्राकृतिक जलस्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता केवल कृष्ण ने कहा कि इंडनाला के पास सड़क निर्माण का कार्य चला हुआ है। कहा कि इंडनाला में फिल्टर बेड बनाए गए हैं। फिल्टर बेड में पानी की क्षमता के आधार पर पानी साफ होता है। कहा कि ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि बारिश होने पर पानी का इस्तेमाल न करें। कहा कि समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल से पानी लिफ्ट कर निचली कियाणी में पहुंचाने की भी योजना है।