{"_id":"6b01cd31349aae2b3407a11f","slug":"mock-drill-on-disaster-response-to-be-held-in-tisa-on-november-23-chamba-news-c-88-1-cmb1008-203658-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीसा में 23 नवंबर को आपदा से निपटने का मॉक अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीसा में 23 नवंबर को आपदा से निपटने का मॉक अभ्यास
Sat, 21 Nov 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
शाम 6:10 से 6:15 बजे तक रहेगा ब्लैकआउट, सायरन बजाकर परखी जाएगी तैयारियां
पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन समेत कई विभागों की टीमें लेंगी हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को परखने के लिए 23 नवंबर को तीसा में नागरिक सुरक्षा मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा के निर्देशानुसार सुबह 10:30 बजे राजकीय महाविद्यालय तीसा में होने वाले इस अभ्यास में पुलिस, गृह रक्षक, नागरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत और अग्निशमन विभाग की टीमें भाग लेंगी।
अभ्यास के पहले चरण में आपातकालीन सायरन बजाने, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन और यातायात प्रबंधन की गतिविधियां की जाएंगी। इसके जरिये विभागों की तैयारी और आपसी तालमेल की जांच होगी।
विज्ञापन
दूसरे चरण में शाम 6:10 बजे हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति बनाकर उससे निपटने का अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान शाम 6:10 से 6:15 बजे तक अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल मॉक अभ्यास के तहत की जाएगी।
उपमंडल अधिकारी (ना.) चुराह ने लोगों से अपील की है कि सायरन बजने और ब्लैकआउट के दौरान घबराएं नहीं। यह पूर्व निर्धारित अभ्यास है। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए आपदा हेल्पलाइन 1077 अथवा दूरभाष नंबर 01899-226950 और 98056-21966 पर संपर्क किया जा सकता है।
--