{"_id":"66ec5484ea7b6ca96d0e41a3","slug":"husband-also-died-during-wifes-shraddha-chamba-news-c-88-1-ssml1004-133457-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पत्नी के श्राद्ध पर पति ने भी तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पत्नी के श्राद्ध पर पति ने भी तोड़ दिया दम
Thu, 19 Sep 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पत्नी के श्राद्ध की पूजा के बाद अचानक पति को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। श्राद्ध की तैयारियां पूरी होने के अलावा लोगों को खिलाने के लिए धाम भी बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन अनहोनी ने पूरे परिवार को ताउम्र न भूलने वाले जख्म दे दिए।
तैयार धाम को फेंकने के बजाय प्रबुद्धजनों ने दो स्कूलों के सैकड़ों बच्चों को वितरित कर दिया। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति जलशक्ति विभाग से सेवारत थे और मिलनसार स्वभाव के थे। वह लोगों की मदद के लिए आगे रहते थे। उनकी पत्नी की चार वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद अब उनके श्राद्ध की पूजा घर पर आयोजित की गई थी।
बुधवार को जब श्राद्ध की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी और धाम भी बन कर तैयार हो चुकी थी। अचानक पूजा खत्म होने पर उनकी सांस फूलने लगी और उनके सीने में दर्द उठने लगा। देखते ही देखते उन्हें खूब पसीना आ पड़ गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें उठाकर दूसरे कमरे में पहुंचाया। चंद मिनटों में उनकी मृत्यु हो गई। इस अजीबो-गरीब घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
--