फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hundred days investigation campaign: 294 TB patients found in the district

सौ दिवसीय जांच अभियान : जिले में 294 टीबी रोगी मिले

Mon, 24 Mar 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hundred days investigation campaign: 294 TB patients found in the district
सौ दिवसीय जांच अभियान : जिले में 294 टीबी रोगी मिले
विज्ञापन

42 रोगी निक्षय शिविरों में, 252 ओपीडी में आए सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। 100 दिवसीय टीबी जांच अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 294 टीबी रोगियों की पहचान की है। इनमें 42 टीबी रोगी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर निक्षय शिविर के दौरान स्क्रीनिंग के दौरान ढूंढे हैं जबकि 252 टीबी रोगी मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेदिक अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों की ओपीडी में जांच के दौरान मिले हैं। ओपीडी में टीबी संभावित लक्षणों के साथ जो भी व्यक्ति अपने उपचार के लिए पहुंचा तो वहां मौजूद चिकित्सक ने उस व्यक्ति को सबसे पहले टीबी का टेस्ट करवाने का परामर्श दिया। इसी दौरान 252 लोग टीबी से संक्रमित निकले। उन्हें खुद की इस बीमारी के बारे में ही जानकारी नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी टीबी रोगियों को अपने रिकॉर्ड में रजिस्टर किया। साथ ही उनके उपचार के लिए जरूरी दवाई दी। अब विभाग इन रोगियों का इलाज करने के साथ पूरी निगरानी भी रख रहा है। चंबा में टीबी रोगियों का आंकड़ा 715 है। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।


चंबा में सौ दिवसीय टीबी जांच अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने उन सभी क्षेत्रों में निक्षय शिविर लगाए जहां पर टीबी रोगियों के होने की संभावना सबसे अधिक थी। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी नागरिकों की स्क्रीनिंग करके टीबी जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपिन ठाकुर ने बताया कि टीबी जांच अभियान के दौरान 294 टीबी रोगी सामने आए। इन रोगियों का इलाज पूरी सक्रियता के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed