फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hrtc-buses-run-in-pangi-ghati-chamba

Chamba News: पांगी में एक दर्जन रूटों पर दौड़ीं एचआरटीसी की बसें

Sun, 12 Mar 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Mar 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
hrtc-buses-run-in-pangi-ghati-chamba
ांगी के लिंक मार्गों पर शुरू हुई सरकारी बस सेवा।
पांगी (चंबा)। बर्फबारी के बाद अब जनजातीय क्षेत्र पांगी में जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। पांगी घाटी के एक दर्जन रूटों पर रविवार को एचआरटीसी की बस सेवाएं भी शुरू हो गईं। चालक-परिचालकों ने रूटों पर बसें ले जाने से पहले मिंधल माता मंदिर में जाकर माथा टेका। रविवार को रूटों पर बसें ले जाने के लिए केलांग और मंडी से चालक परिचालक अपनी डयूटी देने के लिए पांगी मुख्यालय किलाड़ पहुंचे थे।
विज्ञापन




पांगी की 19 पंचायतों के लोगों को अब एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए आवाजाही करने के लिए टैक्सी की बजाय सरकारी बस की सुविधा मिलने लगेगी। बता दें कि भारी बर्फबारी के कारण पांगी में बस सेवाएं बाधित पड़ी थीं। बस सेवाओं को सुचारू करने के लिए एचआरटीसी ने लोक निर्माण विभाग से सड़कों की फिटनेस रिपोर्ट मांगी थी, जो शनिवार को मिली थी।
विज्ञापन




इसके बाद रविवार को एचआरटीसी ने अपने रूटों पर बसें भेजना आरंभ कर दिया।



आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव ने बताया कि एचआरटीसी की तरफ से रूटों पर बस सेवाएं सुचारू कर दी गई हैं। अब लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान को आवाजाही के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed