{"_id":"65145c0a183848e66a0535f5","slug":"hrtc-bus-going-to-lagga-broke-down-in-saho-bus-stand-chamba-news-c-88-1-ssml1004-8605-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साहो बस स्टैंड में खराब हो गई लग्गा जा रही एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साहो बस स्टैंड में खराब हो गई लग्गा जा रही एचआरटीसी बस
Wed, 27 Sep 2023 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
साहो (चंबा)। चंबा से लग्गा के लिए दौड़ी एचआरटीसी की बस साहो बस स्टैंड में खराब हो गई। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस खराब होने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों में सफर करना पड़ा।
इसके चलते उन्हें अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ी। हालांकि, चालक और परिचालक ने बस को स्टार्ट करने के काफी प्रयास किए, मगर तकनीकी खराबी के चलते बस स्टार्ट नहीं हो पाई। वहीं, चालक और परिचालक ने इस बारे निगम प्रबंधन को सूचना दे दी है।
जानकारी के अनुसार यह बस नए बस स्टैंड चंबा से लग्गा के लिए सवा चार बजे रवाना हुई। साहो पहुंचते ही बस खराब हो गई। यात्रियों में राकेश कुमार सुरेंद्र सिंह, देविया राम, उमेश कुमार, सोनू राम, पप्पू सिंह का कहना है कि निगम प्रबंधन बसों की सही से मरम्मत नहीं करवा रहा है। इस कारण बसें बीच राह में खराब हो रही हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि नई बसों की मांग की जाए। आरएम चंबा शूगल सिंह ने बताया कि बस को दुरुस्त करने के लिए वर्कशॉप से कर्मचारी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
--