फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hrtc bus fire chamba mangla

एचआरटीसी की बस के टायर से अचानक निकलने लगा धुंआ, 40 सवारियां सहमी

Wed, 27 Nov 2019 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus fire chamba mangla
मंगला (चंबा)। कांगड़ा से होली के लिए आ रही एचआरटीसी बस के टायर में मंगला के पास अचानक धुआं निकलने लगा। टायर से धुआं निकलता देख सवारियों ने बस को रुकवाया और बाहर निकले। घटना के समय बस में 40 सवारियां सवार थी।
विज्ञापन

इसके बाद इसकी सूचना एचआरटीसी चंबा डिपो में भी दी गई। टायर से धुआं उठता देख सवारियों के होश फाख्ता हो गए। मंगला में करीब एक घंटा तक बस रुकने के बाद निर्धारित रूट पर भेजी गई।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि मंगला में दोपहर करीब एक बजे एचआरटीसी की कांगड़ा से होली बस पहुंची। बस के पिछले टायर से धुआं निकलता देख मौके पर खड़े ग्रामीणों ने बस के चालक को बस रोकने का इशारा किया। इससे सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। बहरहाल, ग्रामीणों ने बस से सवारियों को उतरवाकर एचआरटीसी चंबा डिपो में इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बस के चालक और परिचालक ने बस के देख कर पता लगाया कि टायर से धुआं निकला। बस के टायरों और चक्कों के गर्म होने की बात समाने आई। इसके करीब एक घंटे बाद चालक बस लेकर निर्धारित रूट की ओर रवाना हुए।

राजीव कुमार, संजय कुमार, नरेश कुमार और भुवनेश ने बताया कि एचआरटीसी की बस के मंगला पहुंचने पर उसके पिछले टायर से धुआं निकल रहा था। ऐसे में मंगला में बस को रोककर एक घंटे तक इंतजार करने के बाद ही बस को निर्धारित गंतव्य की ओर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed