फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   House collapses, five two-wheelers buried in debris

Chamba News: मकान गिरा, पांच दोपहिया वाहन मलबे में दबे

Thu, 01 Jun 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 01 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
House collapses, five two-wheelers buried in debris
चंबा में बनीखेत बस अड्डे के पास मकान के मलबे में  दबे वाहन। संवाद
बनीखेत (चंबा)। भारी बारिश के चलते बनीखेत बस अड्डे के समीप डलहौजी मार्ग पर जर्जर भवन गिर गया। यह घटना बुधवार रात की है। मकान के मलबे की चपेट में आने से पांच दोपहिया वाहन (दो बाइकें, दो स्कूटी और एक पुराना स्कूटर) भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे वाहन मालिकों को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि इस मकान में वर्तमान में कोई भी नहीं रहता है अन्यथा जानमान का बड़ा नुकसान हो सकता था। लकड़ी का जर्जर मकान पंजाब के व्यक्ति का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक करीब चार दशक पहले बनाया गया लकड़ी का मकान काफी जर्जर हो चुका था जो बुधवार रात के समय क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मकान के साथ स्थानीय लोग शाम के समय अपने दोपहिया वाहन खड़े करते थे जो मकान के मलबे में दबने से क्षतिग्रस्त हो गए। यदि दिन के समय घटना होती तो जानमाल का भी नुकसान हो सकता था। लोगों को जब इस घटना का पता चला तो अपने वाहनों को देखने के लिए वे मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक उनके वाहन मलबे में दब चुके थे। इन्हें बाद में जेसीबी को मंगवाकर मलबे को सड़क से हटाकर ही बाहर निकाला जा सका। बहरहाल, वाहन चालकों ने पुलिस में किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed