{"_id":"5e5945ae8ebc3ec5571f9330","slug":"holi-aadhar-card-not-made-chamba-news-sml3259700106","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपतहसील होली में नहीं बन रहे आधार कार्ड, लोगों को पेश आ रही दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपतहसील होली में नहीं बन रहे आधार कार्ड, लोगों को पेश आ रही दिक्कतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली(चंबा)। उपतहसील होली में आधार कार्ड केंद्र नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को गरोला जाना पड़ रहा है। लेकिन यहां भी आधारकार्ड के लिए परेशानी हो रही है। ऐसे में लोगों को जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है। इिससे उन्हें अस्सी किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है।
ग्रामीण लेखराज, सुुरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, अमित कुमार, बिमला देवी, सुशील कुमार, रेखा देवी, चंपा देवी, योगराज, सुरेश कुमार, प्रभुदयाल, बलदेव सिंह, सुभाष कुमार, धर्म चंद, राजकुमार और लोकेंद्र सिंह का कहना है कि आधारकार्ड की आवश्यकता बच्चों के लिए प्रवेश के लिए भी पड़ती है। ऐसे में उन्हें आधारकार्ड बनवाने के लिए जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है। इसके चलते उनका काफी समय बर्बाद हो रहा है।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि होली में आधार कार्ड केंद्र की व्यवस्था की जाए। जिससे ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशानी न पेश आए। नायब तहसीलदार होली ठांठू राम का कहना है यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा और केंद्र खोलने के प्रयास किए जाएंगे।