फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hoardings are spoiling the look of the city without paying taxes

Chamba News: बिना टैक्स चुकाए शहर की सूरत बिगाड़ रहे होर्डिंग

Thu, 30 Nov 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Nov 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Hoardings are spoiling the look of the city without paying taxes
चंबा के चौगान नंबर चार के पास ग्रील पर लगाये गये बेनर।संवाद
चंबा। शहर में बिना टैक्स चुकाए होर्डिंग विभिन्न जगह चमकते नजर आ रहे हैं। इनसे शहर की सूरत बिगड़ती जा रही है। इससे नगर परिषद को होने वाले राजस्व को भी साफ तौर पर चूना लगता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

आलम यह है कि अब शहर के बिजली और टेलीफोन समेत अन्य खंभों समेत बिजली के ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए जालों पर भी विभिन्न प्रकार के होर्डिंग या प्रचार-प्रसार की सामग्री साफ देखने को मिल रही हैं। बावजूद इसके प्रशासन और नगर परिषद बिना अनुमति के अवैध होर्डिंग लगाने वालों और उन्हें हटाने वालों के खिलाफ महज खानापूर्ति करती ही नजर आ रही है। इसका नतीजा यह है कि अपने ब्रांड, शैक्षणिक संस्थान के प्रचार-प्रसार के चक्कर में लोगों के घरों तक को बख्शा नहीं जा रहा है। बिना अनुमति ही सरकारी खंभों, पेड़ों और ट्रांसफार्मर के जालों पर भी होर्डिंग और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। वहीं, अधिकारियों की ओर से अवैध होर्डिंग और पोस्टर को हटाने के नाम पर महज कागजी खानापूर्ति ही की जा रही है। नियमानुसार शहर में किसी प्रकार के होर्डिंग या पोस्टर लगवाने से पूर्व नप चंबा की अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके लिए नियमानुसार शुल्क निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके नियमों को धत्ता बताकर अवैध होर्डिंग धारक प्रशासन और नप को चूना लगाने से पीछे नहीं रह रहे हैं। उधर, नगर परिषद के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि अवैध लगे होर्डिंग को हटाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना टैक्स चुकाए शहर की सूरत बिगाड़ रहे होर्डिंग
नगर परिषद के राजस्व को लग रहा चूना, अवैध होर्डिंग हटाने के नाम पर की जा रही खानापूर्ति
शहर में बिना अनुमति दीवारों, पेड़ों और बिजली के खंभों पर लगाए गए हैं होर्डिंग्स और पोस्टर
संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। शहर में बिना टैक्स चुकाए होर्डिंग विभिन्न जगह चमकते नजर आ रहे हैं। इनसे शहर की सूरत बिगड़ती जा रही है। इससे नगर परिषद को होने वाले राजस्व को भी साफ तौर पर चूना लगता नजर आ रहा है। आलम यह है कि अब शहर के बिजली और टेलीफोन समेत अन्य खंभों समेत बिजली के ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए जालों पर भी विभिन्न प्रकार के होर्डिंग या प्रचार-प्रसार की सामग्री साफ देखने को मिल रही हैं। बावजूद इसके प्रशासन और नगर परिषद बिना अनुमति के अवैध होर्डिंग लगाने वालों और उन्हें हटाने वालों के खिलाफ महज खानापूर्ति करती ही नजर आ रही है। इसका नतीजा यह है कि अपने ब्रांड, शैक्षणिक संस्थान के प्रचार-प्रसार के चक्कर में लोगों के घरों तक को बख्शा नहीं जा रहा है। बिना अनुमति ही सरकारी खंभों, पेड़ों और ट्रांसफार्मर के जालों पर भी होर्डिंग और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। वहीं, अधिकारियों की ओर से अवैध होर्डिंग और पोस्टर को हटाने के नाम पर महज कागजी खानापूर्ति ही की जा रही है। नियमानुसार शहर में किसी प्रकार के होर्डिंग या पोस्टर लगवाने से पूर्व नप चंबा की अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके लिए नियमानुसार शुल्क निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके नियमों को धत्ता बताकर अवैध होर्डिंग धारक प्रशासन और नप को चूना लगाने से पीछे नहीं रह रहे हैं। उधर, नगर परिषद के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि अवैध लगे होर्डिंग को हटाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed