फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Highway management's yellow paw on occupations in Nainikhad

Chamba News: नैनीखड्ड में कब्जों पर चला हाईवे प्रबंधन का पीला पंजा

Thu, 11 May 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 11 May 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Highway management's yellow paw on occupations in Nainikhad
चंबा में बनीखेत नैनिखड्ड के पास अवैध कब्जों को लेकर को हटाती जेसीबी मशीन।संवाद - फोटो : चंबा में बनीखेत नैनिखड्ड के पास अवैध कब्जों को लेकर को हटाती जेसीबी मशीन।संवाद
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट उच्च मार्ग पर नैनीखड्ड के किनारे लोगों की ओर से किए गए कब्जों पर विभाग ने पीला पंजा चलाया। वीरवार को नैनीखड्ड़ के समीप बने पंचायत के सुलभ शौचालय को तोड़ा गया। इतना ही नहीं, नैनीखड्ड बाजार में उच्च मार्ग के साथ किए गए कब्जों को भी विभाग तोड़ने की तैयारी में था लेकिन स्थानीय लोगों ने स्वयं कब्जे हटाने के लिए एनएच प्रबंधन के अधिकारियों से एक दिन का समय मांगा है। बहरहाल प्रबंधन ने इसके लिए उन्हें अनुमति दे दी है। विभाग ने कब्जाधारियों को चेताया है कि स्वयं कब्जे नहीं हटाए तो विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नैनीखड्ड समेत उसके साथ लगते इलाके में करीब 45 लोगों ने हाईवे किनारे कब्जे कर भवनों का निर्माण कर रखा है। ऐसे में सर्वोच्च न्यायालय से मिले निर्देशानुसार अब एनएच प्रबंधन हाईवे किनारे किए गए कब्जों को तोड़ने के कार्य में जुट गया है। वीरवार को विभागीय कार्रवाई के दौरान एनएच प्रबंधन की ओर से सहायक अभियंता नितेश कौंडल और कनिष्ठ अभियंता समेत राजस्व विभाग और पुलिस जवान भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने नैनीखड्ड बाजार का निरीक्षण किया। साथ ही कब्जाधारियों को हाईवे किनारे किए गए कब्जों को शीघ्र हटाने के लिए कहा। इस दौरान एनएच प्रबंधन के अधिकारियों ने राजस्व विभाग के साथ हाईवे किनारे किए गए कब्जों को लोगों के समक्ष ही नाप कर उनकी संतुष्टि करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच प्रबंधन के सहायक अभियंता नितेश कौंडल ने बताया कि उन्हें नैनीखड्ड में कब्जों को तोड़ने के लेकर निर्देश मिले। इसके तहत कार्रवाई की जा रही है। कहा कि लोगों ने अपने कब्जे हटाने के लिए एक दिन का समय मांगा है। कहा कि कब्जाधारी अपने कब्जे दी गई समयावधि में हटाते हैं तो सही रहेगा अन्यथा प्रबंधन की कार्रवाई से उन्हें काफी नुकसान होगा। उन्होंने शुक्रवार शाम तक कब्जाधारियों को कब्जे हटाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed