फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health of woman sitting on hunger strike deteriorated, BP decreased

Chamba News: भूख हड़ताल पर बैठी महिला की तबीयत बिगड़ी, कम हुआ बीपी

Wed, 16 Oct 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 16 Oct 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Health of woman sitting on hunger strike deteriorated, BP decreased
सलूणी (चंबा)। सलूणी में भूख हड़ताल पर बैठी महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। नागरिक अस्पताल सलूणी की टीम ने तीन बार जाकर महिला का स्वास्थ्य जांचा। महिला का ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे कम हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह तीसरे दिन अंजू धीमान भूख हड़ताल पर बैठी थीं तो डॉक्टर ने उनका ब्लड प्रेशर जांचा तो यह 66 पाया गया। लतु सूर्यवंशी का ब्लड प्रेशर 70 पाया गया। डॉक्टर ने शाम को दोबारा बीपी की जांच की तो अंजू धीमान का ब्लड प्रेशर 66 निकला। डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में जाकर इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी, लेकिन वह भूख हड़ताल वाले स्थान पर ही टीका लगाने की बात पर अड़ी रहीं। डॉक्टर ने तर्क दिया कि इंजेक्शन लगाने के बाद इसके अच्छे-बुरे परिणाम सामने आ सकते हैं। ऐसे में इंजेक्शन को अस्पताल के बाहर लगाना सुरक्षित नहीं है। इस पर महिला ने टीका लगाने से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन


सलूणी में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के रिक्त पद भरने के लिए दोनों महिलाएं तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठी हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार इन पदों पर तैनाती नहीं करती, तब तक हड़ताल खत्म नहीं करेंगी। उधर, सलूणी अस्पताल के प्रभारी डॉ. जगजीत सिंह पठानिया ने बताया कि हड़ताल पर बैठीं महिलाओं का बुधवार को तीन बार स्वास्थ्य जांचा गया। अंजू धीमान का बीपी कम आंका गया। उन्हें इंजेक्शन लगाने के लिए कहा गया है। वह इंजेक्शन लगाने के लिए अस्पताल आने को तैयार नहीं हैं। इससे उनकी तबीयत ज्यादा भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed