{"_id":"664244b9ba627c0801021a4b","slug":"health-of-10-students-deteriorated-again-immediately-taken-to-hospital-chamba-news-c-88-1-ssml1007-124700-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: फिर बिगड़ गई 10 विद्यार्थियों की तबीयत, तुरंत अस्पताल पहुंचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: फिर बिगड़ गई 10 विद्यार्थियों की तबीयत, तुरंत अस्पताल पहुंचाए
Mon, 13 May 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 13 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलहौजी में एक बार फिर करीब दस विद्यार्थियों की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई।
ये विद्यार्थी सिर दर्द, चक्कर आने और पेट दर्द आदि की शिकायत करने लगे और कुछ में बेहोशी के लक्षण भी पाए जाने लगे। इसे देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तुरंत नागरिक अस्पताल को सूचित किया और एंबुलेंस के माध्यम और अन्य माध्यमों से अधिक खराब तबीयत वाले बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ विद्यार्थी स्कूल में खुद ही ठीक भी हो गए।
अस्पताल पहुंचने पर तुरंत डॉक्टर की टीम ने बच्चों का इलाज शुरू कर दिया। इसके बाद बच्चों की हालत अब ठीक बताई जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह इसी स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चों में इस तरह की बीमारी के लक्षण पाए गए थे। उस समय भी उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचा कर उनका इलाज करवाया गया था, लेकिन सोमवार को फिर कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने से यह बात उठ रही है कि आखिर बार-बार बच्चों को इस तरह की समस्या क्यों हो रही है। इसके लिए यह भी मांग की जा रही है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बच्चों की काउंसलिंग करें, जिससे इसका कारण का पता चल सके। इस बारे में स्कूल की प्रधानाचार्य नरेश चंदेल ने बताया कि आज दिन के समय कुछ विद्यार्थी तबीयत खराब होने की शिकायत करने लगे। इसे देखते हुए तुरंत उन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के बाद अब उनकी तबीयत ठीक है। इस बारे में अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मिली डोगरा ने बताया कि स्कूल के करीब 10 विद्यार्थी यहां पर खराब तबीयत होने के कारण लाए गए हैं, जिनमें शुरुआती जांच के दौरान मास हिस्टीरिया के लक्षण देखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या में बच्चे एक दूसरे को देखकर भी उनकी तबीयत खराब होना शुरू हो जाती है। अब मेडिकल कॉलेज चंबा में इसकी सूचना दी गई है और शीघ्र ही वहां से मनोचिकित्सक यहां पर स्कूल में जाकर बच्चों की काउंसलिंग करेंगे।--
विज्ञापन
ये विद्यार्थी सिर दर्द, चक्कर आने और पेट दर्द आदि की शिकायत करने लगे और कुछ में बेहोशी के लक्षण भी पाए जाने लगे। इसे देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तुरंत नागरिक अस्पताल को सूचित किया और एंबुलेंस के माध्यम और अन्य माध्यमों से अधिक खराब तबीयत वाले बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ विद्यार्थी स्कूल में खुद ही ठीक भी हो गए।
अस्पताल पहुंचने पर तुरंत डॉक्टर की टीम ने बच्चों का इलाज शुरू कर दिया। इसके बाद बच्चों की हालत अब ठीक बताई जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह इसी स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चों में इस तरह की बीमारी के लक्षण पाए गए थे। उस समय भी उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचा कर उनका इलाज करवाया गया था, लेकिन सोमवार को फिर कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने से यह बात उठ रही है कि आखिर बार-बार बच्चों को इस तरह की समस्या क्यों हो रही है। इसके लिए यह भी मांग की जा रही है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बच्चों की काउंसलिंग करें, जिससे इसका कारण का पता चल सके। इस बारे में स्कूल की प्रधानाचार्य नरेश चंदेल ने बताया कि आज दिन के समय कुछ विद्यार्थी तबीयत खराब होने की शिकायत करने लगे। इसे देखते हुए तुरंत उन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के बाद अब उनकी तबीयत ठीक है। इस बारे में अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मिली डोगरा ने बताया कि स्कूल के करीब 10 विद्यार्थी यहां पर खराब तबीयत होने के कारण लाए गए हैं, जिनमें शुरुआती जांच के दौरान मास हिस्टीरिया के लक्षण देखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या में बच्चे एक दूसरे को देखकर भी उनकी तबीयत खराब होना शुरू हो जाती है। अब मेडिकल कॉलेज चंबा में इसकी सूचना दी गई है और शीघ्र ही वहां से मनोचिकित्सक यहां पर स्कूल में जाकर बच्चों की काउंसलिंग करेंगे।
विज्ञापन