{"_id":"577be5f34f1c1b5f1b7f9a86","slug":"health-department-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने चंबा अस्पताल में डाली रेड, छह दवाओं के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने चंबा अस्पताल में डाली रेड, छह दवाओं के सैंपल भरे
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
raid
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के जिला भंडारण में आने वाली दवाइयों की सप्लाई में ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाइयों के छह सैंपल भरे। इन दवाइयों का ज्यादातर इस्तेमाल ऑपरेशन थियेटर में होता है। काफी दिनों से क्षेत्रीय अस्पताल के डॉक्टर दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर अस्पताल प्रबंधन से शिकायत कर रहे थे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं कई डॉक्टरों ने तो इन दवाईयों का इस्तेमाल करने से साफ मना कर दिया। इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन ने ड्रग इंस्पेक्टर को दवाई की गुणवत्ता जांचने का सुझाव दिया। मंगलवार को को ड्रग इंस्पेक्टर ने क्षेत्रीय अस्पताल के दवाई भंडारण में रखी सभी दवाइयों की जांच पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने छह दवाइयों के सैंपल भी भरे। जिसको जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेजा गया। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
ऑपरेशन थियेटर सर्जिकल केस में इस्तेमाल होने वाले कॉटन, रोलर बेंडर्ज, ग्लूकोज सहित अन्य दो दवाइयों के सैंपल भरे गए। इन सभी दवाइयों पर डॉक्टरों ने सवालिया निशान खड़े कर दिए थे। जिसकी शिकायत कई बार ड्रग इंस्पेक्टर को भी की जा चुकी थी। बार-बार डॉक्टरों की शिकायत मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने क्षेत्रीय अस्पताल के दवाई भंडारण में रखी छह दवाईयों के सैंपल भरे। इसी दवाई भंडारण से अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को दवाई आवंटित की जाती है।
विज्ञापन
ग्लूकोज में मिला फंगस : ड्रग इंस्पेक्टर
ड्रग इंस्पेक्टर की जांच पड़ताल में अस्पताल के जिला दवाई भंडारण में रखे डीफाइव ग्लूकोज में फंगस पाई गई। जिसका ज्यादातर इस्तेमाल अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के लिए किया जाता है। ऐसे में ग्लूकोज में फंगस का निकलना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। फंगस की वजह से मरीजों को इंफेक्शन भी हो सकता है।
प्रयोगशाला में भेजे हैं सैंपल : नरेंद्र ठाकुर
ड्रग इंसपेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल की दवाई भंडारण में छह दवाइयों के सैंपल भरे। जिसे जांच के लिए कंडाघाट की प्रयोगशाला में भेजा गया है। वहां से दवाइयों के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।