फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   health

मेडिकल कॉलेज चंबा की आई ओटी में संक्रमण का खतरा, ऑप्रेशन हुए बंद

Fri, 21 Feb 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
health
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज के नेत्र ऑपरेशन थियेटर में मरीजों के ऑपरेशनों पर रोक लगा दी गई है। मेडिकल कॉलेज के नेत्र ऑपरेशन थियेटर में संक्रमण जांच को लेकर लिया गया सैंपल पॉजिटिव आने के बाद ही यह फैसला लिया गया है। मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने ऑप्रेशन थियेटर में मरीजों के ऑपरेशन करना बंद कर दिए हैं। क्योंकि इससे मरीजों की आंखों में संक्रमण भी हो सकता है। जब तक इस संक्रमण को खत्म करने का पूरा प्रबंध नहीं हो जाता, तब तक ऑपरेशन थियेटर मरीजों के ऑपरेशन के लिए बंद रहेगा। इससे मरीजों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। चिकित्सा विभाग के सूत्र खुलासा करते हैं कि नेत्र रोग विभाग की फैकल्टी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से मरीजों के ऑपरेशन के लिए दूसरे ऑपरेशन थियेटर की मांग करेगी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष पंजाब में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान संक्रमण से मरीज की आंख को नुकसान पहुंचा था। इसके चलते चंबा मेडिकल कॉलेज के नेत्र विशेषज्ञ ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को आई ओटी में संक्रमण की जांच करवाने को लेकर पत्र लिखा था। इसी पत्र के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने मेडिकल कॉलेज की आई ओटी से संक्रमण जांच को लेकर दीवार, पानी सहित अन्य स्थानों से सैंपल भरे थे। इसमें से एक सैंपल पॉजिटिव आया है। इसको लेकर जांच चल रही है। संक्रमण नॉर्मल है या खतरनाक, इसका पता पूरी जांच होने के बाद ही लगेगा। फिलहाल, नेत्र विशेषज्ञों ने मरीजों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ओटी में ऑपरेशन स्थगित कर दिए हैं। दूसरी ओटी में ऑपरेशन की अनुमति मिलने पर ही ऑपरेशन दोबारा शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन

चिकित्सा विभाग के सूत्र खुलासा करते हैं कि प्रति माह अमूमन 50 से 60 मरीजों के आंखों संबंधी ऑपरेशन नेत्र ऑप्रेशन थियेटर में किए जाते हैं।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आदित्य कश्यप ने बताया कि आई ओटी में संक्रमण जांच को लेकर लिए गए सैंपल में एक सैंपल पॉजिटिव आया है। इसके चलते ओटी में मरीजों की आंखों के ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए हैं। दूसरी ओटी में ऑपरेशन करने को लेकर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से अनुमति मांगी जाएगी। अनुमति मिलने पर ऑपरेशन दोबारा शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed